{"_id":"63090d070372f54a6f7d629a","slug":"police-running-in-search-of-aditya-from-the-streets-of-the-village-to-the-fields-bijnor-news-mrt602601339","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की गलियों से खेतों तक आदित्य की तलाश में दौड़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की गलियों से खेतों तक आदित्य की तलाश में दौड़ रही पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर के स्योहारा में फरार बदमाश आदित्य राणा की तलाश में गाड़ियों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
गांव की गलियों से खेतों तक आदित्य की तलाश में दौड़ रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/स्योहारा। कुख्यात आदित्य राणा की तलाश में पुलिस गांव की गलियों से खेत की पगडंडियों पर खूब दौड़ लगा रही है। खेतों और संभावित ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश का सिलसिला जारी रहा। कुख्यात का गांव तीसरे दिन भी पुलिस की पहरेदारी में रहा। उधर आदित्य पर एक लाख रुपये का ईनाम कर दिया गया है। एसटीएफ ने भी जिले में पहुंचकर पुलिस के तालमेल करते हुए कुख्यात को ढूंढने का प्रयास किया।
मंगलवार की रात बिजनौर कोर्ट में पेशी से वापस लौटते हुए कुख्यात आदित्य राणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से आदित्य की तलाश में पुलिस अलर्ट है। गांव राणानंगला में उसी दिन से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। तीसरे दिन भी गांव में खौफ का सन्नाटा पसरा हुआ था। गांव में ग्रामीणों की चहल कदमी की आवाज से दूर ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से कतरा रहें है।
पुलिस टीम ने आदित्य की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आदित्य के संबंधियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आदित्य की तलाश में गांव की गलियों सड़कों व खेतों में कांबिंग व चार पहिया वाहनों को रोक कर तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हुई हैं। कई स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ समेत लगी है कई जिलों की पुलिस
जिले के सभी थानों की पुलिस की नजरें फिलहाल आदित्य को ही ढूंढ रही हैं। एसटीएफ ने भी बिजनौर पहुंचकर आदित्य का सुराग लगाने का प्रयास किया। आस पास के जिलों की पुलिस से भी तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है।
एक लाख का इनामी हुआ आदित्य
शुक्रवार को एडीजी जोन बरेली राजकुमार ने पुलिस कस्टडी से फरार हुए आदित्य राणा पर एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। बता दें कि एक बार पहले भी आदित्य पर एक लाख रुपये का ईनाम हो चुका है। तब उस समय आदित्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।