{"_id":"632f4a975593bc787577c761","slug":"police-removed-encroachment-in-front-of-establishments-nazibabad-news-mrt606726873","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठानों के सामने से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठानों के सामने से पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस ने पैदल मार्च के साथ क्षेत्र में कारोबारियों द्वारा प्रतिष्ठानों के सामने किए अतिक्रमण हटवाए।
थाना प्रभारी राधेश्याम, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, जलालाबाद चौकी प्रभारी दीपक कुमार, सरवेज खां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जलालाबाद में अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों की खबर ली। पुलिस टीम के आते ही प्रतिष्ठानों के बाहर सामान लगाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी राधेश्याम ने कहा कि दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने त्योहारों को देखते हुए जलालाबाद में पैदल मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।