फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police remained deployed in Ratanpur due to tension between two parties

मूर्ति प्रकरण : दो पक्षों में तनाव के चलते रतनपुर में तैनात रही पुलिस

Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police remained deployed in Ratanpur due to tension between two parties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडावर। बिना अनुमति ग्राम देवता स्थल पर शनि की मूर्ति स्थापित करने और उक्त मूर्ति को पुलिस के द्वारा हटवाने के बाद से रतनपुर गांव में तनाव बना हुआ है। दो बिरादरी के बीच विवाद न हो जाए, इसके लिए मंगलवार को गांव में पुलिस तैनात रही। दरअसल इस मामले में सोमवार को भी थाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
मंगलवार को भी गांव रतनपुर गांव में पुलिस डटी रही। जबकि सोमवार की देर शाम तक सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने गांव की गलियों में घूमकर लोगों के मिजाज का जायजा लिया था। बता दें कि मूर्ति प्रकरण को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया था। जोकि देवता स्थल पर स्थापित की गई शनि देव की मूर्ति को हटाए जाने को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके गांव रतनपुर में शनिवार को पीपल देवता स्थल पर शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। मूर्ति को विधि विधान के साथ गांव भ्रमण भी कराया गया था। जिससे खिन्न होकर ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। सीओ सिटी बिजनौर ने मौके पर पहुंच कर प्राण प्रतिष्ठित मूर्ति को हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जब सोमवार की शाम मूर्ति रखवाने वाले पक्ष के लोग थाने से लौटे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया था। इसी वजह से पुलिस एहतियात बरत रही है। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह विवाद थानाध्यक्ष की लापरवाही की वजह से बढ़ गया। इस मामले में मूर्ति रखवाने वाले पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed