{"_id":"604bb39e8ebc3ed3075e7242","slug":"police-practiced-rebel-drill-dhampur-news-mrt529660165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया
विज्ञापन
पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया
शेरकोट। एसओ अनुज तोमर ने पुलिस कर्मियों को दंगा निरोधक उपकरणों के विषय में जानकारी दी। बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाने में पुलिस कर्मियों को दंगा से निपटने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि यदि कहीं दंगा होता है तो उससे कैसे निपटा जा सकेगा। उपकरणों को किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के साथ डेमोस्ट्रेशन का रिहर्सल कर विस्तार से ट्रेंड किया।
उधर शुक्रवार को एसपी पूर्वी अनित कुमार ने शेरकोट थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। जहां पर मिलीं खामियाें को दूर करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने मालखाना का निरीक्षण किया। अभिलेखों को ठीक से रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर लंबित विवेचनाओं को पूरा कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। धामपुर पुलिस कोतवाली में भी कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने पंचायत चुनाव में दंगाइयों से निपटने को शस्त्रों से रिहर्सल कराया।