फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police officers standing on the border all night

रातभर बॉर्डर पर डटे रहे पुलिस अफसर

Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police officers standing on the border all night
रातभर बॉर्डर पर डटे रहे पुलिस अफसर
विज्ञापन

बिजनौर। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर जिले की सीमा पर पुलिस को अलर्ट रखा गया। बृहस्पतिवार को आधी रात तक पुलिस अफसर बिजनौर बैराज बॉर्डर पर डटे रहे। पंजाब से आए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के यहां से निकल जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि तय संख्या में गाड़ियों को आगे जाने दिया गया।

बृहस्पतिवार को दिनभर सहारनपुर के बॉर्डर पर नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को रोका गया था। इसके चलते ही बिजनौर के बालावाली, भागूवाला और बैराज बॉर्डर पर पुलिस की गतिविधियां बढ़ी रही। शाम होने तक एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ बैराज पहुंच गए थे। देर रात तक बॉर्डर पर चौकसी रही। रात 11 बजे के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले में चल रही गाड़ियों को बिजनौर बैराज छोड़ दिया। इसके बाद बिजनौर पुलिस ने तय संख्या में ही गाड़ियों को आगे जाने दिया। इस काफिले को निकालने के बाद भी सुबह तक बार्डर पर चौकसी बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed