{"_id":"668c72c898df93cc13011458","slug":"police-officers-brainstormed-on-the-preparations-for-kanwar-yatra-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-126562-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर पुलिस अफसरों ने किया मंथन, समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर पुलिस अफसरों ने किया मंथन, समीक्षा
Tue, 09 Jul 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार किया गया है। इसी क्रम में डीआईजी ने बिजनौर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अफसरों और थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा और अन्य त्योहारों को लेकर दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में मुरादाबाद डीआईजी मुनीराज जी ने त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीआईजी मुनीराज जी ने कहा कि त्योहारों पर कोई नई परंपरा शुरू नहीं होनी चाहिए। इस पर विशेष नजर रखी जाए। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी जरूरी है। कंट्रोल रूम बनाकर पूरे मार्ग पर नजर रखी जाए। कहा कि डाक कांवड़ में लगाए जाने वाले डीजे की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो, जिससे कोई विवाद या हादसा नहीं होने पाए। कांवड़ियों का आवागमन होने से पहले ही यातायात को डायवर्ट किया जाए।
उन्होंने मोहर्रम को लेकर कहा कि ताजिये की ऊंचाई 12 फिट ही हो। पुराने विवादों को निपटाने के साथ साथ असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी ग्रामीण राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी संग्राम सिंह, सीओ धामपुर सर्वम सिंह, सीओ नजीबाबाद देश दीपक, सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी आदि समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।