फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police officer accused of molestation beaten, head injured, both accused arrested

Bijnor News: छेड़छाड़ का आरोप लगा दरोगा को पीटा, सिर में लगी चोट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police officer accused of molestation beaten, head injured, both accused arrested
धामपुर में महंत पानप दास समाधि स्थल आश्रम में हुई मारपीट में घायल उपचाराधीन दरोगा ब्रह्मपाल गिर
धामपुर। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में उसके परिजनों ने कस्बा चौकी इंचार्ज दरोगा ब्रह्मपाल गिरी की पिटाई कर दी। सिर दीवार में लगने से दरोगा घायल हो गए। उनका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर महिला के परिवार के ओमवेश व राहुल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन




बुलंदशहर जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी दरोगा ब्रह्मपाल गिरी धामपुर कोतवाली में एक साल से कस्बा चौकी इंचार्ज हैं। वह एक आश्रम के कमरे में रहते हैं। इसी परिसर में करीब 15 वर्षों से आश्रम की जमीन पर खेती कर रहा ओमवेश भी परिवार के साथ रहता है। उसने आश्रम की खेती की जमीन ठेके पर ले रखी है। आरोप है कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे जब दरोगा ब्रह्मपाल गिरी ड्यूटी से लौटे तो उन्होंने ओमवेश के परिवार की महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर दोनों में हाथापाई हो गई। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए। ओमवेश और राहुल ने दरोगा की पिटाई कर दी। सिर दीवार पर लगने से दरोगा घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




दरोगा के आश्रम में रहने पर उठ रहे सवाल



एएसपी पूर्वी अमित किशोर का कहना है कि जब दरोगा को हाउस रेंट आदि सुविधाएं विभाग की ओर से मिलती हैं तो वह आश्रम में क्यों रहे हैं। हो सकता है कि कमरा फ्री में मिल गया हो। अभी महिला के परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य मिलेगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरोगा ब्रह्मपाल गिरी का कहना है कि वह जिस मकान में किराये पर रहे रहे थे, वह संपत्ति आश्रम की है। इसके स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसी के चलते उन पर हमला किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि दरोगा ने उनके परिवार की महिला से छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसके चलते उन्होंने दरोगा को मारा-पीटा। घटना की जांच की जा रही है। - अमित किशोर, एएसपी पूर्वी



पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता और पिटाई का आरोप



महिला के परिवार की महिलाओं का कहना है कि जब से घटना हुई है तब से पुलिस तंग कर रही है। उन्होंने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। कहा कि मंगलवार को पुलिसकर्मी महिला सिपाही के साथ आश्रम में पहुंचे और अभद्रता करते हुए पिटाई की। आरोप लगाया कि दरोगा पहले भी छोड़छाड़ कर चुका है, लेकिन खाकी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की।



जांच में गड़बड़ी मिली तो उच्च स्तर पर होगी शिकायत : महंत



आश्रम के महंत ने कहा कि पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो उच्च स्तर पर शिकायत करेंगे। पीड़ित पीड़ित परिवार 15 सालों से आश्रम की जमीन पर खेती कर रहा है।



जांच को लेकर कोतवाल से मिले भाकियू कार्यकर्ता



भाकियू प्रकाश गुट के कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर असंतोष है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचकर कोतवाल मृदुल कुमार सिंह से मिला। मामले के निष्पक्ष जांच करने की मांग की।




पिटाई में प्रयुक्त लोहे की राॅड बरामद



कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की पिटाई के मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लोहे का सरिया, राॅड, लकड़ी का टूटा डंडा, दरोगा की टूटी नेमप्लेट, शोल्डर पर लगे पीले रंग के स्टार और बैज बरामद किया है।

धामपुर में महंत पानप दास समाधि स्थल आश्रम में हुई मारपीट में घायल उपचाराधीन दरोगा ब्रह्मपाल गिर

धामपुर में महंत पानप दास समाधि स्थल आश्रम में हुई मारपीट में घायल उपचाराधीन दरोगा ब्रह्मपाल गिर

धामपुर में महंत पानप दास समाधि स्थल आश्रम में हुई मारपीट में घायल उपचाराधीन दरोगा ब्रह्मपाल गिर

धामपुर में महंत पानप दास समाधि स्थल आश्रम में हुई मारपीट में घायल उपचाराधीन दरोगा ब्रह्मपाल गिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed