{"_id":"6176f7ac3371a12bf92c2b1a","slug":"police-launched-intensive-checking-campaign-in-jaji-bijnor-news-mrt5622641109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजी में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजी में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
बिजनौर। जजी परिसर में पुलिस और पीएसी ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जजी में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। तंजील हत्याकांड के आरोपी मुनीर की पेशी को लेकर भी पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की।
सोमवार को सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जजी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। जजी के दोनों गेट पर पुलिस ने तलाशी लेकर लोगों को अंदर जाने दिया। डॉग स्क्वायड टीम ने भी चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ परिसर के आस पास खड़े वाहनों की भी तलाशी ली गई। जजी परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। उधर, सोमवार को ही तंजील के हत्यारोपी मुनीर की पेशी भी थी। इस केस मेें जल्द फैसला होने होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते एनआईए के डिप्टी एसपी तंजील अहमद हत्याकांड का आरोपी तिहाड़ जेल के बजाय फिलहाल बिजनौर जेल में ही बंद है। कोर्ट हवालात का भी पुलिस ने चेकिंग कर जायजा लिया।