फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police killed Ganga Jamuni Tehzeeb: Dharmendra Yadav

सपा के पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव ने कहा कि नहटौर की गंगा जमुना की तहजीब को पुलिस ने खून से रंग डाला

Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police killed Ganga Jamuni Tehzeeb: Dharmendra Yadav
धामपुर में सपा के कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव। - फोटो : DHAMPUR
पुलिस ने कर दी गंगा जमुनी तहजीब की हत्या : धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन

नहटौर/धामपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए उपद्रव में मारे गए अनस और सुलेमान के अलावा घायल लोगों से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में नहटौर पहुंचा। धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नहटौर में गंगा जमुनी तहजीब की हत्या कर दी। पीड़ितों को इंसाफ के लिए इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उधर, धामपुर में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर मेरठ और बिजनौर पुलिस को सबक सिखाया जाएगा।
नहटौर में विगत 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए उपद्रव में अनस और सुलेमान की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि गांव कासमपुर लेखराज निवासी ओमराज सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के 10 दिन बाद सोमवार को सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान, विधायक मनोज पारस, तसलीम अहमद, नईमुलहसन, सहारनपुर विधायक संजय गर्ग और अनिल यादव ने नहटौर में अनस के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नहटौर की गंगा जमुना की तहजीब को पुलिस ने हत्या कर डाली। इस मामले की जांच को लेकर यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस कराए जाएंगे। इसके बाद वह घायल ओमराज सैनी के परिजनों से गांव कासमपुर लेखराज में जाकर मिले। पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद वह मोहल्ला नौधा में मृतक सुलेमान के परिजनों से मिले।
विज्ञापन

- कार्यकर्ताओं से जनता को साथ लेकर संघर्ष करने का आह्वान
धामपुर। पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में बिजनौर और मेरठ की पुलिस लोगों के साथ घोर अन्याय कर रही है। लोगों की हत्याएं की जा रही हैं और धरना प्रदर्शन करने वालों का दमन किया जा रहा है। कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करें। बगैर संघर्ष के जनता को उनका हक मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सपा के कैंप कार्यालय पर पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि सुलेमान और अनस का विरोध प्रदर्शन और उपद्रव से कोई वास्ता नहीं था। पुलिस ने दोनों की हत्या की। आरोप है कि पुलिस की गोली से घायल हुए सैनी युवक के परिजनों पर पुलिस दबाव बना रही है कि गोली भीड़ में से किसी के द्वारा चलाने की बात कह दें। पूर्व सांसद ने दोनों मृतकों के परिजनों को 25 - 25 लाख और घायल को दस - दस लाख रुपये देने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी के मुखिया ने नागरिकता संशोधन कानून का पूरी तरह से विरोध किया है। एलान कर दिया है कि वह एनपीआर का फार्म भी नहीं भरेंगे। कहा कि भाजपा के राज में कर्मचारी, शिक्षामित्र और रोजगार सेवक सभी का भविष्य बर्बाद किया गया है। भाजपा ने बदले की भावना से काम कर शिक्षा मित्र और रोजगार सेवकों का नुकसान किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, स्वामी ओमवेश, मनोज पारस, विधायक तसलीम अहमद, विधायक सहारनपुर संजय गर्ग, यामीन उस्मानी, विधायक परवेज अली, उदल सिंह चौहान, नसीम राणा, साहिल मेहरा, आमिर सिद्दीकी और अमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed