{"_id":"677430c86732dd286d0af4bc","slug":"police-kept-searching-for-hoodlums-under-the-guise-of-new-year-celebrations-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-139636-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नए साल के जश्न की आड़ में हुड़दंगियों को ढूंढती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नए साल के जश्न की आड़ में हुड़दंगियों को ढूंढती रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नए साल के आगाज की पूर्व संध्या पर तमाम युवा जश्न मनाते हैं। जश्न की आड़ में हुड़दंग नहीं होने पाए, इसके लिए पुलिस अलर्ट रही। तमाम होटल और सड़कों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। उधर जंगल में पहुंचकर पार्टी करने वालों की आड़ में शिकारी नहीं घुसने पाए, इसके लिए वन विभाग ने भी चेकिंग अभियान चलाया।
मंगलवार की शाम ढलते ही एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर पुलिस सड़क पर उतर चुकी थी। नए साल को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शहर के चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। इंदिरा पार्क से लेकर रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन होटल तक पुलिस ने निगरानी की।
एएसपी संजीव वाजपेयी ने बताया कि नए साल के स्वागत में उत्साहित लोग सड़क पर कोई उत्पात नहीं मचाने पाए, इसलिए पुलिस को जगह-जगह तैनात किया गया है।