{"_id":"69e52b8344e13663ce0943a6","slug":"police-jolted-into-action-after-self-immolation-threat-accused-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-177468-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आत्मदाह की चेतावनी के बाद टूटी पुलिस की नींद, आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आत्मदाह की चेतावनी के बाद टूटी पुलिस की नींद, आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद। दुष्कर्म पीड़िता की मां द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है। मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए दुष्कर्म मामले में न्याय न मिलने पर पीड़िता की मां ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने रविवार को मामले के एक आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पीड़िता के परिवार ने मंडावली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कक्षा नौवीं की छात्रा बेटी के साथ स्कूल के तीन छात्रों ने दुष्कर्म किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था। इस पर परिवार के लोगों ने शुक्रवार को कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया था। शनिवार को पीड़िता की मां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद परिवार गांव लौट आया था। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार और उप निरीक्षक लखन लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव के आसपास जंगल से एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि उन्होंने न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया है।
-पीड़ित के परिवार ने लगाया आरोप
पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया था कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इस निष्क्रियता के कारण ही उन्हें पहले कॉलेज में प्रदर्शन करना पड़ा। बाद में पीड़िता की मां को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी देनी पड़ी। इस चेतावनी के बाद ही पुलिस प्रशासन पर दबाव बना और कार्रवाई शुरू हुई।