{"_id":"5ff5c3b58ebc3e316866fe30","slug":"police-has-caught-a-woman-with-lover-after-escaped-from-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, पकड़े जाने पर खुला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां, पकड़े जाने पर खुला बड़ा राज
Wed, 06 Jan 2021 07:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 06 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग के चलते 20 दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां को बिजनौर पुलिस ने गुजरात के सूरत से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। महिला प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी है। वहीं घंटों की जद्दोजहद के बाद महिला अपनी बहन के साथ चली गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी धामपुर डिपो में संविदा पर परिचालक के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी 20 दिन पहले प्रेमी संग फरार हो गई थी। इस मामले में 15 दिसंबर को पति ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि महिला का दो वर्ष पहले फेसबुक के माध्यम से कानपुर के एक युवक से दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग चल रहा था। थे। इसी के चलते महिला 10 व 8 वर्ष के दोनों बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी की तलाश में कानपुर में छापा मारा, लेकिन कानपुर पहुंचने पर पता चला कि आरोपी, महिला को लेकर गुजरात के सूरत में छिपा है। इसके बाद पुलिस महिला के परिजनों को साथ लेकर सूरत पहुंच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weathr: भीषण ठंड की चपेट में पश्चिमी यूपी, मेरठ समेत कई जिलों में तेज बारिश, अब कोहरा बनेगा
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि महिला व उसके प्रेमी को सूरत से बरामद कर धामपुर कोतवाली लाया गया। बताया जाता है कि आरोपी प्रेमी रंगाई-पुताई का काम करता है। 20 दिन बाद अपनी मां को देखकर मासूम बच्चे भी रोने बिलखने लगे, लेकिन बच्चों का रोना देखकर भी महिला का दिल नहीं पसीजा और महिला पति व बच्चों के स्थान पर प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ गई। महिला पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
इसके बाद जब कोई नतीजा नहीं निकला तो महिला अपनी बहन के साथ यह कहते हुए चली गई कि प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए। वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/