पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों जहां बारिश से ठंड में इजाफा हो गया, वहीं मंगलवार को दिन में धूप खिली लेकिन रात होते होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। मेरठ समेत कई जिलों में बुधवार सुबह तेज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं। बारिश से तापमान में गिरावट आई है वहीं जनजीवन प्रभावित हुआ है।
देखें तस्वीरें: -
2 of 9
बारिश में निकलते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मंगलवार को कभी बारिश हुई तो कभी धूप खिली। बुधवार को सुबह से ही तेज बारिश के साथ सहारनपुर में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से मौसम साफ होने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद से सुबह के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है।
3 of 9
बारिश में कॉलेज जाते स्टूडेंटस
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदलाव से दिन का तापमान तो गिर गया, लेकिन रात का तापमान सबसे ज्यादा रहा। अभी तक दिसंबर और जनवरी में पहली बार रात का तापमान 13 डिग्री पर पहुंचा है। सोमवार की रात सीजन में गर्म रही है। उधर, आज सुबह हुई बारिश के बाद ऑफिस व कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई।
4 of 9
सड़कों पर बारिश के कारण कम निकले वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर रहा है। बुधवार को भी मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह के समय भी अंधेरा छाया है तो रुक रुक कर बारिश हो रही है। सड़कों पर वाहनों की संख्या आम दिनों की अपेक्षा कम नजर आई।
5 of 9
आसमान पर छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
एक्यूआई 109 रिकॉर्ड किया गया
मेरठ की बात करें तो मंगलवार को तेज हवा चलने से हवा का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी ठीक रहा। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को एक्यूआई थोड़ा बढ़ गया। यह 109 रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते मेरठ और आसपास की हवा शुद्ध रहेगी।