{"_id":"62113e0d425af9682b715d1a","slug":"police-found-relatives-of-bomb-blast-convict-nazibabad-news-mrt577604898","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दशक पूर्व से गुजरात में रह रहा बम ब्लास्ट के दोषी मो.तनवीर का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दशक पूर्व से गुजरात में रह रहा बम ब्लास्ट के दोषी मो.तनवीर का परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने खोज निकाले बम ब्लास्ट दोषी के रिश्तेदार
नजीबाबाद(बिजनौर)। गुजरात में सीरियल बम ब्लास्ट के दोषियों में फांसी की सजा पाने वालों में शामिल नजीबाबाद के मो.तनवीर के परिजनों और संबंधियों को दिन भर पुलिस और खुफिया एजेंसियां तलाशती रहीं। आखिरकार तनवीर के बहनोई एवं कुछ अन्य संबंधियों का पता चल गया।
गुजरात में सीरियल बम ब्लास्ट के दोषियों में शामिल मोहल्ला पठानपुरा, नजीबाबाद के मो.तनवीर पुत्र मो.अख्तर का परिवार करीब तीन दशक पूर्व से अहमदाबाद में रह रहा है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने नजीबाबाद पहुंचकर टीम के साथ मो.तनवीर के परिजनों को तलाश किया।
पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी दिनेश गौड़, इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी, जाब्तागंज चौकी प्रभारी धीरज सिंह एवं अन्य के साथ खुफिया एजेंसियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार मो.तनवीर और उसके संबंधियों के बारे में पता निकाल लिया। मो.तनवीर की एक बहन की शादी नजीबाबाद के मोहल्ला हवेलीतला में और दूसरी बहन की शादी नहटौर में हुई है। नजीबाबाद निवासी बहनोई रिक्शा चालक है। बताया जाता है कि तनवीर के पिता बेकरी का काम करते थे। करीब तीन दशक पूर्व से उसका परिवार सूरत गुजरात में ही रहा है।
विज्ञापन
अहमदाबाद बम ब्लास्ट में शामिल मो.तनवीर की पैदाइश सूरत में हुई। तनवीर के दो भाई और चार बहनें हैं। तनवीर के पिता के दो भाई थे। एक भाई चंडीगढ़ में रहता है जबकि दूसरे भाई का परिवार जाब्तागंज नजीबाबाद में रहता है। उसकी कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
एक दशक पूर्व मकान बेच चुका परिवार
नजीबाबाद। पठानपुरा निवासी मो.तनवीर के पिता मो.अख्तर ने करीब एक दशक पूर्व पठानपुरा स्थित मकान बेच दिया। उस स्थान पर आज तीन मंजिला मकान खड़ा है। मो.तनवीर अहमदाबाद बम ब्लास्ट मामले में दोषियों में शामिल है और उसे फांसी की सजा मिली है। इस बात की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को फैसला आने के बाद ही मिली।