फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police force reached Kalagad

पुलिस बल पहुंचा कालागढ़

Mon, 25 Jun 2018 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 25 Jun 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police force reached Kalagad
कालागढ़ के रामलीला मैदान में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना की केंद्रीय कालोनी और नई कालोनी में बेदखली व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस बल कालागढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में अधिकारियों के सरकारी आवास और भवन भी निशाने पर हैं।  
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना की सरकारी कालोनियों की भूमि को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपे जाने के एनजीटी के आदेशों के पालन के लिए भारी पुलिस बल कालागढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार पीएसी, आईआरबी, पुलिस के जवान व फायर सर्विस कालागढ़ पहुंच गई है। अधिकारियों के भी देर सांय तक कालागढ़ पहुंचने की संभावना है। उधर, रामगंगा बांध परियोजना के अधिकारियों ने भी कालागढ़-कोटद्वार-रामनगर मार्ग के उत्तरी क्षेत्र में राजकीय आवासों को भी खाली करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय कालोनी के आवास व रामगंगा मार्केट, अभियंता अकादमी के हास्टल नंबर तीन व चार के अलावा अनेक सरकारी भवन ध्वस्तीकरण के निशाने पर हैं। एसडीएम आरके तिवारी का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का पालन किया जा रहा है। यहां की भूमि को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपा जा रहा है। इसके अलावा हाईकोर्ट के नए आदेशों का भी पालन किया जा रहा है। सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाने को पुलिस बल कालागढ़ भेजा गया है। 25 जून  तक अधिकारी व जेसीबी कालागढ़ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed