{"_id":"5df7d9e18ebc3e87ee3baf41","slug":"police-flag-march-in-the-city-bijnor-news-mrt4591188134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नगर में किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नगर में किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नगर में किया फ्लैग मार्च
नगीना। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जनपद की 112 पीसीआर वैन और पुलिस बल के साथ सोमवार शाम नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की सतर्कता चेक करने के लिए 112 पीसीआर गाड़ी को नगीना गांधी मूर्ति पर कॉल किया और जिले की सभी 60 पीसीआर वैन सिर्फ आधे घंटे के अंदर पहुंच र्गइं।
गांधी मूर्ति पर 112 डायल पीसीआर वैन के पुलिस कर्मियों और स्थानीय पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सीओ अर्चना सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किसी घटना के होने की स्थिति में सबसे पहले मौके पर पहुंचने की जिम्मेदारी पीसीआर की है। इसलिए पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हेलमेट, सिन गार्ड, चेस्ट गार्ड, लाठी, अस्त्रों से पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए। इसके बाद पीसीआर वैन के पुलिस कर्मियों ने नगीना थाना पुलिस के साथ सीओ अर्चना सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में गांधी मूर्ति से पहाड़ी दरवाजा तक मुख्य मार्ग फ्लैग मार्च किया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर की गई रिहर्सल ड्रिल में जिले की सभी 60 पीसीआर वैन ड्यूटी में खरी उतरीं और आधे घंटे के अंदर नगीना में गांधी मूर्ति पर पहुंच गईं।