फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police engaged in identification of stone pelters

पत्थरबाजों की पहचान में पुलिस जुटी

Wed, 19 Oct 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in identification of stone pelters
नहटौर। गांव बैरमनगर में विवादित भूमि पर पट्टे धारकों को कब्जा दिलाने गई राजस्व व पुलिस टीम पर पथराव करने वाले की पहचान के लिए पुलिस वीडियो फुटेज खंगाल रहीं है। वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी पहचान के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को नहटौर धामपुर मार्ग पर गांव बैरमनगर में राजस्व विभाग व पुलिस टीम पट्टेधारकों को कब्जा दिलाने के लिए गई थी। उक्त भूमि को ग्रामीणों ने ग्राम समाज की बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। पहले पुलिस ने ग्रामीणों को लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया, लेकिन बाद में महिलाएं व बच्चें आगे आ गए। पुलिस व ग्रामीणों के बीच टकराव बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। कुछ महिलाएं भी चोटिल हुई। पथराव के दौरान पुलिस को भागकर जान बचानी पड़ी। हल्का लेखपाल अरुण कुमार की ओर से ग्राम प्रधान पति मोहम्मद सुलेमान को नामजद करते हुए 80 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व पत्थर फेंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट दर्ज के बाद पत्थरबाजों की पहचान में जुटी है। पुलिस टीम वीडियो फुटेज खंगाल रही। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर ग्रामीण बिजनौर डीएम से मिलने के लिए भी गए है। क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पत्थरबाजों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed