{"_id":"5e73c56f8ebc3e6fc0262c28","slug":"police-did-not-allow-weekly-market-bijnor-news-mrt47443127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नहीं लगने दिया साप्ताहिक बाजार
हल्दौर/रेहड़। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। प्रशासन के आदेश पर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के पोखर बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद कराने की सूचना पर फड़ व्यापारी लौट गए।
नगर के मोहल्ला पोखर पर बृहस्पतिवार, रविवार को नगर और आसपास क्षेत्र के व्यापारी सब्जी, दाल, चावल आदि का फड़ लगाकर सामान बेचते हैं। प्रशासन के आदेश पर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक सिंह चौधरी, चेयरमैन अमर सिंह उर्फ पम्मी ने बृहस्पतिवार को पालिका कर्मचारियों को भेजकर पोखर बाजार में फड़ व्यापारियों से अपनी दुकानें न लगाए जाने की अपील की थी। कुछ दुकानदारों ने अपने फड़ लगा लिए थे। इसकी भनक लगने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस को शाम चार बजे तक अपने सामान की बिक्री कर चले जाने की बात कही। कोरोना की आशंका से बाजारों में भीड़ कम दिखाई दी। जबकि सरकारी व प्राइवेट बसों में सफर करने वाले यात्री भी कम दिखाई दिए। रेहड़ में बृहस्पतिवार को बादीगढ़ चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगता है। चौराहे पर लगने वाले बाजार में पहले की तरह दुकानदार, ग्राहक नजर आए। रेहड़, दहलावाला, सादकपुर, भगतावाला, उदयपुर आदि से लोग खरीदारी करने बाजार में पहुंचे। सोमवार से रविवार तक अलग अलग गांवों में साप्ताहिक बाजार यथावत लग रहे है। हालांकि बाजारों में भीड़ कम है। वहीं, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र कुमार का कहना है कि सभी साप्ताहिक बाजारों को बंद कराने के आदेश थाना स्तर पर भेजे जा रहे हैं। अग्रिम आदेशों तक बाजारों पर रोक रहेगी।