फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police did not allow procession in Puraini

पुरैनी में पुलिस ने नहीं निकलने दिया जुलूस

Tue, 31 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police did not allow procession in Puraini
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में रामडोल जुलूस निकालने को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
पुरैनी में पुलिस ने नहीं निकलने दिया जुलूस
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के गांव पुरैनी में बिना अनुमति राम डोल जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने जुलूस नहीं निकालने दिया। अधिकारियों ने कोरोना महामारी का हवाला देकर प्रसाद वितरण मंदिर परिसर के आसपास ही किए जाने की बात कही। इससे नाराज ग्रामीण मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। शाम तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही।
ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी में काफी वर्षों से जन्माष्टमी के अगले दिन गांव में राम डोल का जुलूस निकलता रहा है। मंगलवार दोपहर शिव मंदिर के पास से एक ट्रैक्टर पर भगवान श्री कृष्ण का डोला रखकर गांव में जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही सीओ शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को कोरोना महामारी का हवाला देते हुए जुलूस नहीं निकालने की सलाह दी। ग्रामीणों का कहना था कि वह केवल एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रसाद रखकर गांव में वितरण करना चाहते है, लेकिन पुलिस ने मंदिर परिसर के आसपास ही प्रसाद वितरण करने की अनुमति दी।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण नाराज हो गए तथा विश्व हिंदू परिषद के नेता एवं मुरादाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र डॉ. अमित चौहान के नेतृत्व में मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। डॉ. अमित चौहान ने बताया कि ग्रामीण मंदिर के महंत धनंजय दास व पंडित सुभाष कुमार के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रसाद रखकर गांव में वितरण करना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति नहीं दी गई। वहीं, सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कहीं भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ग्रामीणों को प्रसाद मंदिर परिसर के आसपास ही बांटने की अनुमति दी गई, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। शाम तक ग्रामीणों और पुलिस के बीच इस मामले को लेकर वार्ता चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed