{"_id":"60d6142b8ebc3e2e0952c292","slug":"police-caught-two-robbers-cash-jewelry-recovered-bijnor-news-mrt5444706131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे, नगदी, गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे, नगदी, गहने बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे, नगदी, गहने बरामद
बिजनौर। स्वाट टीम व मंडावली पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा है। जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। लुटेरे राहगीरों को निशाना बनाकर उनसे जेवर व नगदी लूटते थे। लूट के साथ बाइक चोरी की घटना को भी गैंग अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों लुटेरों से लूटी गई रकम, बाइक औ मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक स्वाट टीम व मंडावली पुलिस ने मौज्जमपुर तिराहे से बढ़ापुर थाने के गांव सादातपुर गढ़ी निवासी भोपाल उर्फ भोले व नगीना देहात थाने के गांव किशनपुर आंवला निवासी पंकज को दो बाइक, एक मोबाइल फोन, लूटे गए 6200 रुपये, एक तमंचा व चाकू के साथ दबोचा है। गांव सादातपुर निवासी उनका एक साथी प्रदीप फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पकड़े गए पंकज ने पुलिस को बताया कि उसने फरार साथी राकेश के साथ मिलकर सात जून को नजीबाबाद क्षेत्र से एक महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी। 22 जून को राकेश व भोपाल के साथ बाइक से मंडावली क्षेत्र के गांव मौज्जमपुर रोड से युवक व युवती से कुंडल, मंगलसूत्र मोबाइल, पर्स व तीन हजार रुपये लूटे थे। 4200 रुपये, मोबाइल फोन इस लूट के ही बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक हरिद्वार के रोशनाबाद इलाके से चोरी की गई थी। लुटी गई चेन, कुंडल, मंगलसूत्र राहगीरों को सस्ते दाम में बेच दिया था।