{"_id":"62e6c349a8056055de0ff11b","slug":"police-caught-two-miscreants-in-the-encounter-bijnor-news-mrt599271850","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
बिजनौर : मंडावर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी।
- फोटो : BIJNOR
पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे
बिजनौर। नशीला पदार्थ देकर कार लूटने वाले दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस से घिरे बदमाशों ने फायरिंग की, जिसमें एक सिपाही गोली लगने से घायल हुआ है, जबकि एक बदमाश को भी गोली लगी है। पुलिस ने लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कंट्रोल रूम को मिली सूचना के आधार पर मंडावर थाना क्षेत्र में दो थानों की पुलिस और एसओजी ने चेकिंग अभियान चलाया। एक संदिग्ध कार को मंडावर-बिजनौर रोड पर हरिहरनगर चौकी के निकट पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तभी कार सवार दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे तथा कुछ दूर चलकर ईनामपुरा मोड़ पर इनकी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। फायरिंग में स्वाट टीम के सिपाही अरुण कुमार के हाथ में गोली लगी, जबकि जवाबी फायरिंग में एक बदमाश असगर भी गोली लगने से घायल हुआ। मौके पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए।
पुलिस ने घायल हुए मोहम्मद अकबर पुत्र अब्दुल हमीद निवासी अमरोहा और उस्मान पुत्र अशरफ अली खान निवासी हमजा मस्जिद के पास थाना कटघर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में प्रयुक्त वैगन-आर जहीर हसन पुत्र जमीर हसन निवासी मोहल्ला पतियापाड़ा चांदपुर की है, जो 23 जुलाई को उन्होंने कलियर शरीफ जाने के लिए बुक की थी। चालक जहीर को नशीला पदार्थ खिलाकर गाड़ी लूट ली थी तथा जहीर को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग गए थे। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, छह कारतूस, लूटी हुई वैगन-आर कार बरामद हुई है।

बिजनौर : मंडावर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जानकारी लेते एसपी सिटी।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : मंडावर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को मिला बदमाशों का तमंचा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : मंडावर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन