{"_id":"5e8f4f008ebc3e76897303a2","slug":"police-caught-three-crooks-in-animal-theft-one-and-a-half-months-ago-bijnor-news-mrt4771204194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डेढ़ महीने पूर्व पशु चोरी में तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने डेढ़ महीने पूर्व पशु चोरी में तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने डेढ़ महीने पूर्व पशु चोरी में तीन बदमाश पकड़े
नींदडू़। पुलिस बृहस्पतिवार को डेढ़ महीने पहले नींदडू़ खास के पूर्व प्रधान गुलजार अहमद की पशुशाला से दो भैंस व एक कटिया चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात बदमाशों ने मौज्जमपुर जैतरा में एक किसान के आवास से पशु चोरी का प्रयास किया था, इसी बीच परिजन जाग गए। उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम अफजाल निवासी मिर्जापुर पल्ला बताया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की। बदमाश द्वारा अपने साथियों के नाम बताने पर पुलिस ने दबिश देकर मिजार्पुर पल्ला के ही जाहिद और शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पशु चोरों ने जैतरा चोरी के प्रयास के अलावा डेढ़ महीने पहले नींदडू़ में नूरपुर मार्ग स्थित चांद मस्जिद के पास पूर्व प्रधान गुलजार अहमद की पशुशाला से पशु चोरी करने के अलावा अन्य पशु चोरी में भी अपना हाथ होना स्वीकार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के तहत तीनों बदमाशों का चालान कर दिया।