फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police attack, inspector and soldier injured

पुलिस पर हमला, दरोगा और सिपाही घायल

Sat, 27 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police attack, inspector and soldier injured
कोतवाली देहात में दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों द्वारा किए गए हमले में घायल सिपाही - फोटो : BIJNOR
पुलिस पर हमला, दरोगा और सिपाही घायल
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। जन सेवा केंद्र में हुई चोरी के मामले में दबिश देने गई पुलिस व सर्विलांस टीम पर आरोपी के परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दारोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली देहात में 16 फरवरी को जन सेवा केंद्र में नकब लगाकर चोरों ने 13 लाख 60 हजार रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालीं तो उसमें कुछ संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस व सर्विलांस टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली देहात के मोहल्ला सादात निवासी सरताज के घर दबिश देने पहुंची। इस दौरान आरोपी के परिजन पुलिस पर लाठी-डंडे लेकर टूट पडे़े। खुद सरताज परिजनों साथ पुलिस पर हमला करने वालों में शामिल रहा।
विज्ञापन

हमले में दारोगा पवन कुमार और कांस्टेबल सोनू सहगल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले जाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीओ राकेश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। घायल दरोगा पवन कुमार की ओर से चार नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हमले के आरोपी सरताज, नवाब और हमजा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को थाने लाने के बाद मोहल्ले के ग्रामीण एकत्र होकर थाने पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके सभी को भगा दिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिजनौर के कोतवाली देहात में दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों द्वारा किए गए हमले में घायल दरोगा।

बिजनौर के कोतवाली देहात में दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों द्वारा किए गए हमले में घायल दरोगा।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के कोतवाली देहात में दबिश देने गई पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी।

बिजनौर के कोतवाली देहात में दबिश देने गई पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed