फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrested two accused in Bharaira murder case

Bijnor News: भरैरा हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Mar 2024 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused in Bharaira murder case
- कार से बाइक में मारी गई थी टक्कर, दो युवकों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कार से टक्कर मारकर दो बाइक सवारों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। तीसरा आरोपी अभी अस्पताल में भर्ती है। उधर, बाइक सवार तीसरा युवक भी जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है।
गांव भरैरा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कि आठ मार्च की देर शाम उसका भाई गुलशन अपने दो दोस्तों के संग शादी में शामिल होने के बाद गांव लौट रहा था। आरोप था कि कार सवार संजीव और रूपेश ने उनका पीछा करते हुए भरैरा नहर के पास जानबूझकर बाइक में टक्कर मार दी थी। मारपीट भी की गई। इसमें गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुकुल और अनिकेत घायल हुए थे।
विज्ञापन

बाद में मुकुल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने संजीव और रुपेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। अब पुलिस की पड़ताल में अंकित कुमार पुत्र विशाल निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली शहर बिजनौर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने रविवार को अंकित और नाजमद आरोपी संजीव पुत्र मेघराज सिंह निवासीगण काशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed