{"_id":"5ea5bcc28ebc3e90354c6376","slug":"police-and-administration-carried-out-foot-march-bijnor-news-mrt4793265144","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता का मिल रहा सहयोग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता का मिल रहा सहयोग’
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन ने निकाला पैदल मार्च
नजीबाबाद/स्योहारा/बढ़ापुर। मुकद्दस रमजान शुरू होने पर एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने घर पर रहने और जरूरी सामान मुहैया कराने के आश्वासन के साथ पैदल मार्च निकाला। थाना परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च चौक बाजार, कल्लूगंज ,चौक जगन्नाथ, रेलवे स्टेशन रोड होता हुआ स्टेशन पर आकर समाप्त हुआ।
स्योहारा में रमजान को देखते हुए पुलिस ने मोहल्ला जुमेरात का बाजार, पीर का बाजार, शेखान, पटवारियान में पैदल मार्च निकाला। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को घर में रहने की अपील की और घर पर ही नमाज अदा कराने को कहा गया। उन्होंने अरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की।
बढ़ापुर में पुलिस ने आर्य इंटर कालेज चौक, सब्जी मंडी, बाजार व कस्बे के अंतिम छोर कलहर वाली मस्जिद तक पैदल फ्लैग मार्च निकाला। थाने के अपराध निरीक्षक हरिनाथ सिंह ने लोगों से नमाज और रमजान की इबादत घर में करने की अपील की।
विज्ञापन
छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नगीना। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया की पुलिस ने हॉटस्पॉट क्षेत्र ग्राम मंझेड़ा में लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर बिना मास्क लगाए एकत्र हुए छह लोग जुनैद, अहमद हसन, मुख्तार, शहनवाज, गुलफाम, अरशद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
फल मंडी में कराया लॉकडाउन का पालन
धामपुर। सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ लोगों को लॉकडाउन का पालन कराया। लोगों ने शिकायत की थी कि फल मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सीओ ने पुलिस ने क्षेत्र का भ्रमण किया और जहां पर भीड़ देखी वहां पर लॉकडाउन का पालन कराया। शाम को ड्रोन को उड़ा कर लॉकडाउन की समीक्षा की गई। जिन लोगों की छतों पर ईंट पत्थर रखे थे। उन्हें उतरवाया। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने इस मौके पर उल्लंघन करने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा।
भागूवाला क्षेत्र हॉटस्पाट घोषित होने से सभी बैंक हैं बंद
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला में स्टेट बैैंक और पंजाब बैंक की शाखाएं एक सप्ताह से बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। प्रशासन ने भागूवाला क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित किया है। जिससे हाईवे पर स्थित स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाएं गत सोमवार से बंद हैं। उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अफजाल अहमद, सचिव मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान मो. अय्यूब, तय्यब, रूपेश, विजय कुमार का कहना है जिस स्थान पर कोरोना पॉजिटिव मिला है वह प्रशासन के मानकों अनुसार बैंक शाखाओं से अधिक दूरी पर हैं। बैंक बंद होने से भागूवाला हाईवे कारोबारियों के साथ मोहनपुर, मिर्जापुर, कामगारपुर, सराय आलम, हसनपुर, राजगढ़ सहित अनेक गांव के लोग परेशान हैं। एसडीएम संगीता ने बैंक बंद होने के संबंध में एलडीएम से जांच कराकर कारोबारियों की समस्या हल कराने का आश्वासन दिया है।