फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police-administration strict about lockdown

सख्ती से घटी सड़क पर भीड़ लेकिन पुलिस ने फिर भी किए चालान

Thu, 07 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police-administration strict about lockdown
बिजनौर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती का असर नजर आया। बृहस्पतिवार को सड़कों पर भीड़ रोज के मुकाबले कम रही। पुलिस ने सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाया, जो भी बिना काम के सड़क पर आया, पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैंकों में बुद्ध पूर्णिमा की वजह से अवकाश था। बैंकों में छुट्टी होने से सड़कों पर भीड़ कम रही। सिविल लाइन से लेकर मुख्य बाजार पर लोग कम दिखे। पुलिस ने सड़कों पर बेवजह निकलने वालों के वाहनों की चेकिंग के लिए चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह निकलने वालों के वाहनों के चालान किए। सब्जी व फल मंडी में भी पुलिस की सख्ती लागू रही। सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों को पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई। दुकानदारों से भी एक एक करके ग्राहकों को फल व सब्जी बेचने को कहा। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार किसी को भी बेवजह लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
लॉकडाउन में भी घूम रहे लोग
धामपुर। लॉकडाउन का लोगों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। दिन निकलते ही लोग वाहनों को लेकर सड़कों पर उतर जाते हैं। यहां तक की मेन मार्केट में तो कई स्थानों पर अब जाम जैसी स्थिति पहले जैसी फिर से शुरू हो गई है। पुलिस व प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह राजावत और एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दे रखे हैं। कोरोना के पॉजिटिव केस आने के कारण जिला रेड जोन में है, फिर लोगों को अपनी व अपनों की चिंता नहीं है। भगत सिंह चौक पर पुलिस तैनात है, लेकिन वहां पर भी पुलिस की सख्ती कोई असर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed