{"_id":"604127928ebc3ec8967e01df","slug":"police-accused-of-firing-bijnor-news-mrt5283612127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार
नहटौर। पुलिस ने गश्त के दौरान चार युवकों को पकड़ा है। पकड़ने जाने के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे नहटौर धामपुर मार्ग पर मोहल्ला नौधा में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। एक युवक ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। घेराबंदी करते हुए पुलिस ने चारों युवकों को दबोच लिया। पूर्वी एसपी अनित कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक गांव करीमपुर निवासी गगन कुमार, गांव सिजौली निवासी सलीम अहमद, मोहल्ला नौधा निवासी आरिफ व नगीना थाना क्षेत्र के गांव हरगांव चांदन निवासी नाजिम निकले हैं। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरिफ व नाजिम का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उनके पास दो तमंचे, कारतूस व दो चाकू बरामद किए।