फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poison fed to woman, sabotage in house

महिला को खिलाया जहर, घर में की तोड़फोड़

Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Poison fed to woman, sabotage in house
मंडावर के गांव चाहड़वाला में मकान मे तोडफोड़ का विरोध करने महिला को मारपीट कर किया घायल। - फोटो : BIJNOR
महिला को खिलाया जहर, घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन

मंडावर (बिजनौर)। उधार के रुपये चुकाने में देरी करने पर एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मकान मालिक की पत्नी ने विरोध किया तो उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला की हालत खराब होने पर तोड़फोड़ करने वाले मौके से फरार हो गए। थाने में घटना की तहरीर दी गई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव चाहड़वाला निवासी त्रिलोक सिंह ने गांव काजीवाला निवासी राजकुमार उर्फ राजू से दो साल पहले कुछ रुपये उधार लिए थे। गांव वालों के अनुसार त्रिलोक सिंह ने कुछ रकम चुका दी थी जबकि बाकी रकम चुकानी बाकी थी। राजकुमार रुपये देने के लिए त्रिलोक सिंह पर दबाव बना रहा था। त्रिलोक सिंह रुपये लेने के लिए समय मांग रहा था। शुक्रवार को त्रिलोक सिंह काम पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी चंद्रपीत अकेली थी। दोपहर को राजकुमार त्रिलोक सिंह के घर अपने साथियों के साथ आ पहुंचा। वह मकान पर कब्जा करने की बात कहने लगा। फिर उसने अपने साथियों के साथ घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर में रखा सामान तोड़ दिया। चंद्रपीत ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जबरन उसे जहर खिला दिया। चंद्रपीत की हालत बितगड़ने लगी तो वे लोग वहां से भाग गए। चंद्रपीत को उपचार के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। त्रिलोक सिंह ने राजकुमार व उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही का कहना है कि पैसे के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पीड़ित की पत्नी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed