फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poets conference held

होठों पर चढ़ा लो गीत वंदे मातरम...

Mon, 27 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Poets conference held
नजीबाबाद में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में रचना प्रस्तुत करते मनोज मनमौजी। - फोटो : NAZIBABAD
होठों पर चढ़ा लो गीत वंदे मातरम...
विज्ञापन

नजीबाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम देश के नाम’ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर आधारित रचनाओं से रचनाकारों ने दिल जीत लिया।
साहू जैन ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष साहू अखिलेश जैन के निर्देशन में एमडीएस इंटर कॉलेज में एक शाम शहीदों के नाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रबंधक राजीव लाहोटी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि अखिलेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रमोद कुमार प्रेम के संचालन में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में कवियों ने राष्ट्र की एकता, संप्रभुता पर आधारित मनमोहक रचनाएं प्रस्तुत कीं। विनय प्रताप सिंह की रचना होठों पर चढ़ा लो गीत वंदे मातरम.., सुशीला शर्मा की रचना मैं बढ़भागी मां कहलाऊं वीर पुत्र तू बलिदानी.., प्रदीप मायूस की रचना मैं भारत का मूल निवासी संसद से बोल रहा हूं.., व्याख्या मिश्रा की रचना शहीदों की शहादत का यशगान लिखती हूं.., और प्रतिभा त्रिपाठी की रचना लाख हैं दुश्वारियां यहां पर, नाज है फिर भी हमें हिंदुस्तां पर... सराही गईं।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में दीक्षित दनकौरी, विजेंद्र सिंह परवाज, अशोक पंकज, डॉ. सुदेश दिव्य, मनोज मनमौजी ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं। एमडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सफल संचालन के लिए प्रमोद कुमार प्रेम को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed