{"_id":"5844532c4f1c1bdf21a863cd","slug":"pnb-ki-currency-chest-nil","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी की करेंसी चेस्ट निल, लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी की करेंसी चेस्ट निल, लेनदेन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बैंकों में उमड़ रही भीड़ के सामने पीएनबी की करेंसी चेस्ट निल हो गई है। पीएनबी की करेंसी चेस्ट से कई बैंकों को कैश दिया जाता है। करेंसी चेस्ट निल होने से इन बैंकों में सोमवार को लेन देन प्रभावित हो सकता है।
नोटबंदी के बाद से बैंकों में उमड़ रही भीड़ कम तो हुई है। लेकिन पर्याप्त कैश न मिलने से उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। पीएनबी द्वारा एक सप्ताह पहले तक उपभोक्ताओं को एक दिन में दो से पांच हजार रुपये का ही भुगतान किया जा रहा था।
पीएनबी की करेंसी चेस्ट नजीबाबाद में है। यहां से बैंक की करीब तीन दर्जन शाखाओं के अलावा जिला सहकारी बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनाईटेड बैंक को कैश सप्लाई की जाती है। डिमांड ज्यादा आने पर पीएनबी की करेंसी चेस्ट शुक्रवार को ही खाली हो गई। इससे कैश लेने वाले बैंकों की शाखाओं में सोमवार को लेन देन प्रभावित हो सकता है। शनिवार को क्लोजिंग के बाद बैंकों में जो नगदी बची होगी। उसी का वितरण हो सकेगा।
विज्ञापन
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार करेंसी चेस्ट में फिलहाल पैसा नहीं है। इसके बारे में अधिकारियों को बता दिया गया है। एक दो दिन में करेंसी चेस्ट में रुपया आने का अनुमान है।