फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PM's birthday will be celebrated as Seva Pakhwada

सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
PM's birthday will be celebrated as Seva Pakhwada
भागूवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एमएलसी जयपाल सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे प्रधानमंत्री का जन्मदिन
विज्ञापन

भागूवाला। भाजपा भागूवाला मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से स्नातक कर चुके युवाओं के वोट बनवाने की अपील की।

बैठक में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रयास से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है। एमएलसी जयपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में स्नातक क्षेत्र के चुनाव संभावित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2019 तक स्नातक कर चुके मतदाताओं के वोट बनवाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाए जाने की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार प्रजापति और संचालन चौ. ईशम सिंह ने की। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक डॉ. बीरबल सिंह, ब्लॉक प्रमुख चौ. तपराज सिंह, राजीव अग्रवाल, जिला मंत्री बलराज त्यागी, विक्रांत चौधरी, चौ. ओंकार सिंह, कमल सैनी, मुकेश अग्रवाल, कपिल राजपूत, अशोक राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed