{"_id":"615f532f8ebc3e629933883b","slug":"pm-inaugurates-oxygen-plant-bijnor-news-mrt559697713","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर शुभारंभ करते परिवहन मंत्री अशोक कटारिया।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में बिजनौर में जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। स्थानीय स्तर पर जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल में कोरोना की तीसरी संभावित लहर से लड़ने के लिए बाकी इंतजाम भी कर लिए गए हैं। अशोक कटारिया ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संयुक्त जिला अस्पताल के महिला अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाले प्लांट का संचालन पहले ही हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बने एक हजार लीटर के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। उनके कार्यक्रम का अस्पताल में प्रसारण भी दिखाया गया। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने कोरोना को हराने में दिन रात एक कर दिया। कोरोना काल में लोगों को अनाज, दवाई के रूप में राहत पहुंचाने और उनके लिए रोजगार के अवसर तलाशने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसी सोच वाले जनता के सेवक ही कर सकते हैं।
कहा कि भाजपा राजनीति को जनसेवा के रूप में करती है। कोरोना की दूसरी लहर में विश्व भर में ऑक्सीजन की कमी पड़ गई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की घोषणा की थी। कहा कि जिले को मेडिकल कॉलेज का तोहफा पहले ही मिल चुका है। अब अस्पताल में एक नहीं दो-दो ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं। धामपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट बन रहा है। अब मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। जिला अस्पताल में वेंटिलेटर आदि भी मौजूद हैं। स्योहार, धामपुर में भी ऑक्सीजन प्लांट बनाए गए हैं और भविष्य में हर स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट बनाने की योजना है। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि अब भी जनता को कोरोना से सचेत रहने की जरूरत है। सभी से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है। इस दौरान एडीएम प्रशासन भगवान शरण, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता देवी, महिला सीएमएस प्रभा रानी, डॉ. मनोज सेन, डॉ. राधेश्याम वर्मा, आनंद प्रकाश, राजेश कुमार रवि, सुपरवाइजर वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।