फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Plus Care Hospital sealed

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा हॉस्पिटल को किया सील

Fri, 31 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Plus Care Hospital sealed
बिजनौर में प्लस केयर हॉस्पिटल को सील कराते एसडीएम - फोटो : BIJNOR
प्लस केयर हॉस्पिटल को किया सील
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम बृजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को टाउन हॉल के पास स्थित प्लस केयर हॉस्पिटल पर छापा मारकर उसे सील कर दिया है। हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। छापे के दौरान टीम को काफी मरीज हॉस्पिटल में भर्ती मिले।

टाउन हॉल के पास स्थित पेट्रोलपंप के नजदीक पिछले काफी समय से प्लस केयर हॉस्पिटल चल रहा है। एडीएम प्रशासन से शिकायत की गई कि बिना रजिस्ट्रेशन इस हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को एसडीएम बृजेश कुमार, क्वेक्स के नोडल अधिकारी डॉ. एसके निगम के नेतृत्व में हॉस्पिटल पर छापा मारकर जांच पड़ताल की तो वहां कोई रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। तमाम मरीज हॉस्पिटल में भर्ती मिले। टीम ने हॉस्पिटल का सभी रिकॉर्ड खंगाला तो वहां कई अनियमितताएं भी मिलीं। जिसके बाद टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहां भर्ती मरीजों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कराने को कहा गया। एसडीएम बृजेश कुमार के मुताबिक हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। वहां भारी खामियां मिली हैं। हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर हॉस्पिटल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। अगर कहीं और भी इस तरह हॉस्पिटल का संचालन होता मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि वहां पर उपचाराधीन मरीज भर्ती मिले। हॉस्पिटल का पंजीकरण मांगने पर संचालक पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। अस्पताल में कार्यरत डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अंसारी, डॉ. गर्ग से पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी पंजीकरण प्रमाण पत्र दिखाने के लिए दो बार अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed