{"_id":"6202b6bb9fd8da3bae678dce","slug":"pledge-to-vote-and-inspire-others-bijnor-news-mrt576306731","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के प्रति शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के प्रति शपथ दिलाई
विज्ञापन
मतदान करने और दूसरे को प्रेरित करने की शपथ ली
चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर में छात्रों ने जूम एप द्वारा मतदान करने और दूसरे को प्रेरित करने की शपथ ली।
विद्यालय कक्षा आठ की छात्रा अनुष्का शर्मा व दस के छात्र देवांश ने सभी छात्रों से ऑनलाइन माध्यम द्वारा शपथ ग्रहण करवाई। छात्रों ने ‘बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, ‘कास्ट योर वोट बट डोंट वोट योर कास्ट’ जैसे अन्य हिंदी व अंग्रेजी के नारों द्वारा मतदान जागरूकता संबंधी भावों को व्यक्त कर अन्य छात्रों व शिक्षक शिक्षिकाओं व स्टाफ कर्मचारियों को मतदान का महत्व समझाया।
छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम द्वारा शपथ ग्रहण की, छात्रों ने अपने आसपास के लोगों एवं परिवारजनों को मतदान का महत्व समझाते हुए शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। छात्रों ने शपथ द्वारा यह समझा व सीखा कि हमें भयमुक्त निष्पक्ष एवं बिना किसी प्रलोभन में आकर मतदान की गरिमा को बढ़ाना चाहिए।
प्रधानाचार्य डॉ. रुचि शर्मा ने कहा कि हमारे देश में चुनाव समय-समय पर होते रहते हैं। चुनाव में देश के लिए सही प्रतिनिधि का चयन करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। हम सभी के मतदान पर ही हमारे देश का भविष्य निर्भर करता है। आवश्यक है कि हम मतदान की शक्ति को पहचान कर अपने वोट का सही व उचित प्रयोग करें व दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। स्कूल निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने कहा कि हम देश की उन्नति एवं विकास में सक्रिय होने वाले किसी भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूरे मनोबल के साथ उन नियमों व निर्देशों का पालन करने के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे। मतदान सब का नैतिक अधिकार है।