फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Played Holi fiercely by riding on camels and horses

ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर जमकर खेली होली

Sun, 20 Mar 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Played Holi fiercely by riding on camels and horses
ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर जमकर खेली होली
विज्ञापन

धामपुर। आदर्श होली हवन समिति और मंदिर ठाकुर द्वारा बजरिया समिति की ओर से शुक्रवार को नगर में सूखे और गीले रंग का जुलूस निकला। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। जुलूस में दर्जनों झांकियां शामिल रहीं। जुलूस में शामिल कई ऊंट, घोड़ों पर सवार होकर युवक होली खेल रहे थे। जुलूस के दौरान नगर की सड़कें पूरी तरह से रंगीन हो गईं। दुल्हैंडी के जुलूस के साथ ही धामपुर में होली का पांच दिन तक चला रंग महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया।
शुक्रवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुए जुलूस का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व भाजपा विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा बबलू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह राजा ने नारियल फोड़ कर, रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। समिति अध्यक्ष निखिल छाबड़ा सनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। संरक्षक चौधरी रवि कुमार सिंह, अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जुलूस में अनेकों आकर्षक व मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। हवन की गाड़ी पर गुरु हरिओम शर्मा, श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी पंडित परितोष शास्त्री मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर रहे थे। अनेकों स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं ने जुलूस का स्वागत किया। मोहल्ला बाडवान, मोहल्ला लोहिया चंपा देवी मंदिर, सैनी धर्मशाला, मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा आदि कई स्थानों की भी झांकियां हवन गाड़ियों के साथ शामिल रहीं। भगत सिंह चौक पर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने स्वागत किया। मुस्लिम बहुल मोहल्लों बंदूकचियान, अफगान, मछली बाजार में मुसलिमों ने फलों का वितरण कर स्वागत किया। जुलूस में वाहनों पर सवार हुलियारे लंबी पिचकारियों व पानी के पाइपों के साथ मकानों की छतों पर खड़े हुए पुरुषों महिलाओं, बच्चों को रंगों से सराबोर करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई स्थानों पर रंग युद्ध कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें जुलूस में शामिल हुलियारे और विभिन्न मोहल्लों के नागरिकों ने एक दूसरे पर रंगों की बौछार की। निर्धारित मार्गों की परिक्रमा कर जुलूस अपने-अपने स्थान पर संपन्न हो गया। एसडीएम विजयवर्धन तोमर व सीओ अजय कुुमार अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

धामपुर में मस्ती करते हुलियारे

धामपुर में मस्ती करते हुलियारे- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में निकले होली के जुलूस में ऊंट घोडों के साथ शामिल हुलियारे

धामपुर में निकले होली के जुलूस में ऊंट घोडों के साथ शामिल हुलियारे- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में  होली हवन समिति की ओर से निकले जुलूस में होली खेलते लोग

धामपुर में होली हवन समिति की ओर से निकले जुलूस में होली खेलते लोग- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed