फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Play responsibility to skill adopted schools: BSA

गोद लिए स्कूलों को निपुण करने की जिम्मेदारी निभाएं : बीएसए

Thu, 19 Oct 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 19 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Play responsibility to skill adopted schools: BSA
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को उसकी कक्षा के अनुसार होशियार बनाकर स्कूल को निपुण किया जा रहा है। निपुण होने का लक्ष्य 31 दिसंबर रखा है। छात्रों को निपुण करने के लिए बीएसए ने ऑनलाइन मीटिंग कर सभी संकुल प्रभारियों, एआरपी को निर्देश दिए हैं कि अपने गोद लिए स्कूलों को निपुण करें।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए कवायद चल रही है। निपुण योजना के तहत छात्रों को कक्षावार पाठ पढ़ाने, याद कराने आदि का निपुण कैलेंडर जारी किया गया। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने ऑनलाइन निपुण योजना की समीक्षा की। बीएसए ने कहा कि शिक्षक संकुल प्रभारी के एक-एक गोद लिए स्कूल और एआरपी अपने गोद लिए स्कूलों को जल्द से जल्द निपुण करें। साथ ही अन्य स्कूलों को निपुण होने में सहयोग करें।
विज्ञापन



- उपस्थिति बढ़ाने पर भी दिया जोर
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शतप्रतिशत करने के लिए जोर दिया। क्योंकि परिषदीय स्कूलों को निपुण होने में कहीं न कहीं छात्रों की अनुपस्थिति ब्रेक लगा रही है। रोजाना छात्रों को स्कूल भेजने के लिए शिक्षक अभिभावकों से मुलाकात कर रहे और उन्हें अपने छात्रों रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निपुण लक्ष्य की ऑनलाइन मीटिंग लेकर बीएसए ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में पूर्ण करके स्कूलों को निपुण घोषित करने का कार्य चल रहा है। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। - जयकरण यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed