फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Planting in Indira Park

इंदिरा पार्क में किया गया पौधरोपण

Mon, 13 Aug 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 13 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Planting in Indira Park
इंदिरा पार्क में सफाई अभियान चलाते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में इंदिरा पार्क में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। 600 से ज्यादा कर्मचारियों ने इंदिरा पार्क में सफाई की। अधिकारियों ने इंदिरा पार्क में 100 पौधे लगाए। नागरिकों से भी इंदिरा पार्क को पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित करने में मदद करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पंचायती राज विभाग के 400 तथा नगर पालिका के 200 सफाई कर्मचारियों ने इंदिरा पार्क में सफाई की। सफाई कर्मचारियों ने फावड़े चलाकर इंदिरा पार्क में खड़ी      घास साफ की। अधिकारियों ने भी सफाई अभियान चलाया। दिन भर कर्मचारी सफाई करने में लगे रहे। शाम को डीएम अटल कुमार  राय व डीएफओ एम सेम्मारन ने इंदिरा पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। 100 से अधिक पौधे लगाए गए। पीपल, वट, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इंदिरा पार्क जिलेवासियों की धरोहर है। इसे साफ रखना सभी का दायित्व है। इंदिरा पार्क की तरह पूरा शहर चमकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने में जनता ने बहुत अहम योगदान     दिया है। जनता सभी प्रकार की पॉलिथीन व प्लास्टिक का प्रयोग    बंद कर दे तो पर्यावरण प्रदूषण   बहुत स्तर तक कम हो जाएगा।    इस दौरान एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसडीएम बृजेश     सिंह, डीपीआरओ मनीष सिंह, सीएमओ डा.राकेश मित्तल, जिला पंचायत के एएमए श्यामबहादुर, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक अमित गौतम, एसडीओ हरि सिंह, रेंजर शरद गुप्ता, दरोगा हुकमुदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed