फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Plantation will be done with Japanese technology in the district

Bijnor News: बिजनौर-जिले में जापानी तकनीक से होगा पौधरोपण

Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Plantation will be done with Japanese technology in the district
अभियान -
विज्ञापन

-एक लाख औषधीय पौधों को रोपित करने का लक्ष्य



-पंचायतों में जुलाई से पौधरोपण होगा शुरू


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में जापानी तकनीक से पौधरोपण होगा। जापानी तकनीक से कम रकबे में अधिक पौधे रोपे जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों में जमीन का चयन करके पौधरोपण से पहले की तैयारी शुरू हो गई है। सीडीओ पूर्ण बोरा जुलाई के प्रथम सप्ताह में जापानी तकनीक से अभियान का शुभारंभ करेंगे।



सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी एपीओ दिनेश कुमार के अनुसार कम रकबे में अधिक पौधे रोपे जाने के लिए जिले में मियावाकी विधि से पौधरोपण होगा। जिले में 1134 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतों में पौधरोपण के लिए जमीन तलाशने के बाद भूमि तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया सीडीओ पूर्ण बोरा 01 या 02 जुलाई को मियावाकी विधि से एक स्थान पर एक लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन






इन किस्म का होगा पौधरोपण



एपीओ दिनेश कुमार के अनुसार जापानी मियावाकी विधि से करोंदा, नींबू, बेर, अनार, अमरूद बहेड़ा, खैर, बेल, स्कैन, सहजन, नीम, आंवला, सागौन, शीशम, यूकेलिप्टस, अर्जुन आदि औषधीय प्रजाति का पौधरोपण होगा। इसके अलावा बांस का मुख्य रूप से पौधरोपण होगा। अमृत सरोवरों पर बांस के रोपण से जल संचयन में सहायता मिलेगी। पौधे वन विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







ये है मियावाकी तकनीक



पौधरोपण के लिए चयनित जगह को चार भाग में बांटा जाएगा। मिट्टी की जांच कराकर आवश्यक खनिज पदार्थ की पूर्ति की जाती है। जगह को एक मीटर गहराई तक खोदा जाता है। सामान्य रूप से पौधरोपण में प्रति पौधा करीब 134 रुपए खर्च आता है, जबकि मियावाकी जापानी तकनीक से पौधरोपण करने से प्रति पौधा करीब 100 रुपये खर्च आएगा। इस प्रकार एक पौधे पर 34 रुपये खर्च के बचेंगे। एपीओ के मुताबिक ब्लाक कार्यालय, मनरेगा व सीडीओ कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed