{"_id":"60be652e8ebc3e00b1557d64","slug":"plantation-is-necessary-to-avoid-disasters-dm-bijnor-news-mrt5417237168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाओं से बचने के लिए पौधरोपण जरूरी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाओं से बचने के लिए पौधरोपण जरूरी : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वन विभाग सहित सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अगले महीने में होने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में जन सहभागिता सुनिश्चित हों और इसे जन आंदोलन बनाया जाए। क्योंकि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का एक मात्र जरिया प्रकृति की खुशहाली ही है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना ही विकल्प है।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए 15 दिन के भीतर सभी विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपित करने के लिए स्थानों का चयन करेंगे। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला पौधरोपण समिति की बैठक लेकर अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने उप संभागीय निदेशक वानिकी को निर्देश दिए कि वन क्षेत्र में कोई भी भूमि बिना पौधरोपण के न रहे और विदुर कुटी के पास खाली पड़ी भूमि पर फल एवं औषधीय पौधों के साथ अन्य छायादार पौधे भी रोपित करें।
नगर पंचायतों में अपने पूर्वजों की याद में उनके नाम से पौध रोपित करने के लिए स्मृति वाटिका, पंचवटी, नवग्रह वाटिका का निर्माण कराएं। उन्होंने सीडीओ तथा सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण कर लें और लक्ष्य के सापेक्ष पौधों की उपलब्धता की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन भगवानशरण दास, उप संभागीय निदेशक वानिकी बिजनौर एवं नजीबाबाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मौजूद रहे।