{"_id":"60e098728ebc3ebc8904eb04","slug":"planning-and-architect-delhi-team-did-a-survey-on-the-highway-nazibabad-news-mrt545713391","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट दिल्ली की टीम ने हाईवे पर किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट दिल्ली की टीम ने हाईवे पर किया सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट दिल्ली की टीम ने हाईवे पर किया सर्वे
नजीबाबाद। हाईवे पर दुर्घटना से जुड़े हाईरिस्क तिराहे का दिल्ली से आई कंपनी ने प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट टीम के साथ दुर्घटनाओं की आशंकाओं को समाप्त करने के लिए सर्वे किया। टीम ने हाईवे अथॉरिटी अधिकारी के साथ सुरक्षित आवागमन योजना पर मंथन किया।
प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट दिल्ली के प्रभारी डा.सेवाराम के नेतृत्व में आई टीम ने नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी पुल से पूर्व हाईवे तिराहे का सर्वे किया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक के निर्देशन में टीम ने दुर्घटनाओं की दृष्टि से मालन नदी पुल से पूर्व चिह्नित संवेदनशील तिराहे से गुजरने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न बिंदुओं को केंद्रित करते हुए सर्वे किया।
हाईवे अथॉरिटी ने नेशनल हाईवे-74 के मालन नदी पुल से पूर्व जलालाबाद एवं नजीबाबाद दिशा के 24 घंटे हाईवे यातायात तिराहे को दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्पॉट चुना था।
विज्ञापन
शनिवार को बीपी पाठक, डा.सेवाराम की उपस्थिति में टीम ने हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के मूवमेंट आदि के संबंध में सर्वे किया। टीम ने तिराहे पर भारी यातायात के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर, जंक्शन स्पॉट और आइलैंड आदि के माध्यम से संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्लानिंग की। हाईवे अथॉरिटी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे के प्रमुख तिराहे पर वाहनों के सुरक्षित मूवमेंट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।