{"_id":"57cf15204f1c1b7f2f31872c","slug":"plan-to-increase-the-speed-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का प्लान तैयार
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में रेलवे के मुख्य अभियंता आरके अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधा मुहैय्या कराने का यात्रियों को आश्वासन दिया।
प्रमुख मुख्य अभियंता नेे रेलवे खेल मैदान विकसित करने, टिनशेड के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने पर कार्ययोजना बनाई। नजीबाबाद में दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली से आए मुख्य अभियंता आरके अग्रवाल ने मंडलीय एवं रेलवे अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलों की रफ्तार बढ़ाने के साथ रेल ट्रैक सुरक्षा से संबंधित मंडलीय अधिकारियों से चर्चा की। स्टेशन के प्रवेश पर पार्सल ऑफिस से यात्रियों को असुविधा होने, प्लेटफार्म एक और दो के पुराने टिनशेड का चौड़ीकरण कराने, आरक्षण टिकट खिड़की पर धूप से बचाव के लिए यात्री हित में व्यवस्था कराने को मुख्य अभियंता रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए मंडलीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।