{"_id":"65428f68b21153e0f90ba58b","slug":"pipe-bridge-in-dabalgarh-will-be-operational-by-15th-november-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-13634-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 15 नवंबर तक चालू हो जाएगा डैबलगढ़ में पीपे का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 15 नवंबर तक चालू हो जाएगा डैबलगढ़ में पीपे का पुल
विज्ञापन
डैबलगढ़ में गंगा नदी पर पुल निर्माण के लिए लाए जा रहे पीपे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डैबलगढ़ के रास्ते सीधे शुक्रताल से जुड़ जाएगा बिजनौर
- गंगा नदी पर डैबलगढ़ में बनाया जाने लगा है पीपे का पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/चंदक। गंगा नदी पर पीपे का पुल 15 नवंबर तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के चालू होते ही शुक्रताल से बिजनौर वाया डैबलगढ़ सीधे जुड़ जाएगा। दरअसल, बरसात से पहले इस पुल को खोलकर रख दिया गया था। पुल चालू होते ही खादर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खेती किसानी के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
गांव डैबलगढ़ के पास ही लोक निर्माण विभाग का गोदाम बना हुआ है। इसमें पुल के पीपे और अन्य सामान रखा रहता है। अब इन पीपों को गोदाम से उठाकर गंगा में उतारा जा रहा है। इन पीपों को आपस में बांधकर पुल का निर्माण किया जाएगा। 15 नवंबर तक पुल के चालू होने की उम्मीद है। बता दें कि लंबे आंदोलन के बाद खादर के लोगों को साल 2010 में पीपे के पुल की सौगात मिली थी। हर साल बरसात से पहले इस पुल को खोलकर रख जाता है। क्योंकि बरसात में गंगा के तेज बहाव और उफान के चलते पुल के बह सकता है। गंगा की धार का फैलाव भी हो जाता है। जिस वजह से पीपे का पुल बरसात में खोलकर रख दिया जाता है।
अब पुल बन जाने के बाद खादर के लोगों को गंगा के पार खेतों पर जाने के लिए जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी। अभी तक खेतों पर जाने और गन्ना एवं अन्य फसल लाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नाव के गंगा में डूबने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
बरसात में गंगा के उफान पर होने की वजह से 15 जून से पहले पीपे के पुल को हटा दिया जाता है। अब पुल फिर से बनाया जाने लगा है। हालांकि इस बार देर तक बरसात होने की वजह से पुल बनाने में देरी हुई है। 15 नंबर तक पुल चालू कर दिया जाएगा। ....एसके राव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग