{"_id":"5ed7e6b08ebc3e90813bffbb","slug":"pillowgarhi-seal-after-teenager-gets-infected-bijnor-news-mrt4847138185","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के संक्रमित निकलने पर तकियागढ़ी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के संक्रमित निकलने पर तकियागढ़ी सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के संक्रमित निकलने पर तकियागढ़ी सील
नहटौर। नगर के मोहल्ला तकियागढ़ी पश्चिमी में एक किशोरी के कोरोना संक्रमित निकलने पर प्रशासन ने मोहल्ले को सील कराकर इसके संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों को क्वारंटीन कराया गया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले को सेनिटाइज कराया।
मोहल्ला तकियागढ़ी पश्चिमी में तीन दिन पूर्व एक किशोरी दिल्ली से अपने घर आई थी। दिल्ली में वह अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता दिल्ली में राज मिस्त्री का काम करते हैं। उसके माता-पिता दिल्ली से पहले ही अपने घर पर आ गए थे। लॉकडाउन के चलते वह दिल्ली में फंस गई थी। परिजनों के अनुसार करीब तीन दिन पूर्व ही वह दिल्ली से अपने घर आई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर में उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और नोजल तथा थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेजा गया। मंगलवार की रात आई जांच रिपोर्ट में इसके पॉजिटव आने की पुष्टि होने पर उसे मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी टीएमयू में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले को सैनिटाइज कराकर सील करा दिया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. गुरुचरन ने बताया कि संक्रमित किशोरी के परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।