फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pilgrims performing Jalabhishek at the temple on Shivaratri in Bijnore.

बिजनौर में शिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

Fri, 10 Aug 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Fri, 10 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims performing Jalabhishek at the temple on Shivaratri in Bijnore.
बिजनौर में शिवरात्रि पर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्रावण मास की   शिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर  सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। शिवभक्तों ने हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाकर  शिवालयों पर जलाभिषेक किया। शिवालयों पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।  
विज्ञापन

 शिवरात्रि पर सुबह से ही शिवमंदिरों पर शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। इस बार जिले से भी बड़ी तादाद में शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेने गए थे। शिवालयों पर जलाभिषेक करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। गांव खारी के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर पर सुबह से ही कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों की भीड़ रही। शिवभक्तों ने मंदिर पर जलाभिषेक किया। शिवालय पर बेल पत्र, भांग, धतूरा व प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

दिनभर श्रद्धालु मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए आते रहे। शिवालय पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। गांव जलालपुर के पास कुबडा शिव मंदिर पर भी सुबह से भोले के भक्तों की भीड़ रही। मंदिर को सजाया गया था। मंदिर पर कांवड़ का शिवभक्त भक्तों ने गंगा जल चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौैर के बाला जी मंदिर, गीता नगरी स्थित शिव मंदिर, लाखन के घेर में स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर भी शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया। कस्बा झालू के मनोकामना शिव मंदिर पर भी सुबह से शिवभक्तो की भीड़ रही।
शुक्रवार को मंदिर पर     भंडारा होगा। मनोकामना शिव मंदिर पर शिव भक्त सुबह से जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना करने में लगेे। महामृत्युंजय शिवमंदिर मंदिर , बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, छतरी वाला कुंआ शिव मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, रामलीला मैदान में स्थित    शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया।
नीलकंठ महादेव मंदिर पर हुआ जलाभिषेक
नजीबाबाद। श्रावण ामास की महा शिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर पर पंडित सुनील शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ शिव पूजन के साथ जलाभिषेक कराया। पंडित सुनील शर्मा ने कहा कि शिव ही सत्य है सत्य ही सुंदर है शिव कल्याणकारी हैं। उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप बुराइयों को दूर करता है, मन की शुद्धता के साथ मन पर संकीर्ण सोच हावी नहीं होती। सुमन वर्मा, शालिनी वर्मा, मोना, श्रीराम कक्कड़, रचना अग्रवाल, नीता अग्रवाल, शशी, अंशिका, वंशिका, अतर सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

बम-बम भोले भंडारी तेरी लीला है न्यारी...
मंडावली/नजीबाबाद में स्वयंभू मोटा महादेव सिद्घपीठ, मुक्टेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक शिवालयों में मध्यरात्रि शिवभक्तों ने भगवान भोलेेेनाथ को जलाभिषेक किया। मंदिरों में घंटों और शिव भजनों की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया।
श्रावण मास शिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर नगर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों को भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से सजाया गया। शिव नाम से है जगत में उजाला हरिभक्तों के मन में शिवालय..., बम-बम भोले भंडारी तेरी लीला है न्यारी..., आदि शिव भजनों से श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गुणगान किया। शिवरात्रि पर्व की मध्य रात्रि को स्वयंभू मोटा महादेव सिद्घपीठ मंदिर के पुजारी शशि नाथ के निर्देशन में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए शिवभक्त कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
महामृत्युंजय शिवमंदिर के पुजारी सुनील मोहन ध्यानी, अनिल मोहन ध्यानी, राधा-मंडल शिवमंदिर दीवान परमानंद के पुजारी अभय भारद्वाज, शिवमंदिर मकबरा के पुजारी अमित कौशिक, शिवमंदिर गोविंदनगर के पुजारी पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने निर्देशन में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मुक्टेश्वर महादेव मंदिर, गीता मंदिर, शिव वाटिका रेलवे स्टेशन, नीलकंठ महादेव शिव मंदिर रमेशनगर, शिवमंदिर मकबरा, शीतला माता शिवमंदिर संतोमालन, शिवमंदिर रम्पुरा, शिवमंदिर  श्यामली, स्थित शिवालयों ने शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भोले नाथ का आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर प्रसाद चढ़ाया।  

पुलिस ने किया भंडारे का आयोजन
मंडावली। स्वयंभू मोटा महादेव सिद्घपीठ मंदिर पर थानाध्यक्ष राजीव त्यागी के निर्देशन में पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, कर्णवीर सिंह, सतीश गहलोत, अमित शिवभक्तों का सहयोग रहा।

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
धामपुर। शिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। नगर के कालिया वाला शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राम मंदिर आदि पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर के पुजारी पंडित अश्विनी शर्मा ने बताया कि सावन मास में शिव की पूजा अर्चना करने, जलाभिषेक करने से शंकर भगवान प्रसन्न होते हैं। इस दौरान जितेंद्र मोहन कपूर, राजेंद्र अरोड़ा, मुकेश दुआ, पूजा, कविता, अंजली, मुस्कान, साक्षी आदि शामिल रही।


मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
चांदपुर में श्रावण मास की      शिवरात्रि पर बृहस्पतिवार को    सुबह से ही भोले के जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। गांव स्याऊ स्थित आस्था का केंद्र बना बाबा झारखण्ड शिव मंदिर     पर दूर दूर से शिव भक्त पूजा   अर्चना व भोले नाथ का जलाभिषेक के लिए आते हैं। शिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed