फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pickup vehicle collides with tractor-trolley laden with wood on Delhi-Pauri highway

Bijnor Accident: लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई गलत दिशा से आ रही पिकअप, एक की मौत और नौ घायल

Mon, 01 Jul 2024 11:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 Jul 2024 11:50 PM IST
सार

रामराज से मीरापुर लकड़ी लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की किथौड़ा पुलिया के पास पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Pickup vehicle collides with tractor-trolley laden with wood on Delhi-Pauri highway
दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक हरिओम (30) की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। 

विज्ञापन


रामराज से मीरापुर लकड़ी लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की किथौड़ा पुलिया के पास पिकअप से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों में सवार घायल को अस्पताल भिजवाया। ट्रैक्टर चालक मीरापुर निवासी आशु के अलावा मजदूर अनीस, वकार, ताबर और सुक्खा घायल हैं। 
विज्ञापन


पिकअप चालक मेरठ के बागपत रोड निवासी हरिओम की मौत हो गई, जबकि उसके साथी छोटा हसनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह और पिलानी निवासी गोलू घायल हैं। ट्रैक्टर के पीछे चल रहा बाइक सवार पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी गुड्डू भी घायल हो गया। हादसे में आठ लोग घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed