{"_id":"5f5a718d8ebc3e36873ecceb","slug":"pickup-going-to-dehradun-found-in-bhaguwala-driver-missing-nazibabad-news-mrt5007025128","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून निवासी पिकअप चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून निवासी पिकअप चालक लापता
विज्ञापन
देहरादून जा रही पिकअप भागूवाला में मिली, चालक लापता
भागूवाला/नजीबाबाद। मुरादाबाद से देहरादून जा रही पिकअप वाहन का चालक भागूवाला क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। चालक के कपड़े और चप्पल नदी के निकट मिली। फ्लाईओवर क्षेत्र में वाहन लावारिस मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
सेलाकुई देहरादून निवासी ट्रांसपोर्टर पिकअप स्वामी रोहित चौधरी अपने पिकअप वाहन से मुरादाबाद से देहरादून जाते समय भागूवाला क्षेत्र में अचानक लापता हो गया। बुधवार को मुरादाबाद से रवाना होने के बाद देर शाम रोहित ने अपने भाई सचिन को फोन पर बताया था कि उसके मोबाइल की बैटरी डाउन है। उसे नींद आ रही है, वह नहाने के बाद भागूवाला क्षेत्र में ही आराम करेगा। बृहस्पतिवार को रोहित से संपर्क न होने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। नजीबाबाद तहसील के कोटावाली पुल के निकट पिकअप वाहन लावारिस मिला। वाहन का शीशा टूटा था। रोहित का मोबाइल और पर्स गायब था। कुछ फासले पर परिजनों को नदी के निकट रोहित के कपड़े और चप्पलें मिलीं। रोहित के पिता धर्मपाल और भाई सचिन ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए भागूवाला पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को तहरीर सौंपी है।