फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pickup car caught with khair wood

खैर की लकड़ी सहित पिकअप गाड़ी पकड़ी

Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pickup car caught with khair wood
अफजलगढ़ पुलिस द्वारा पकड़ी गई चोरी से काटकर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी व पिकअप गाड़ी। - फोटो : BIJNOR
खैर की लकड़ी सहित पिकअप गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन

अफजलगढ़। पुलिस ने लाखों रुपये कीमत की चोरी कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी सहित पिकअप गाड़ी पकड़ी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
कोतवाल ने बताया कि उन्हें पिकअप गाड़ी में खैर की कीमती लकड़ी चोरी कर ले जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने शिवलोक कालोनी के पास घेराबंदी की। उन्हें कादराबाद दिशा से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया किया, किंतु आरोपियों ने गाड़ी को भगाकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के ऊपर बरसीम भरा था। अंदर से उन्हें 51 गट्टे खैर की कीमती लकड़ी के बरामद हुए जो बढ़ापुर क्षेत्र से वन काटकर चोरी कर ले जाये जा रहे थे। लकड़ी का वजन करीब 27 कुंतल व लकड़ी की 2 लाख रुपये से अधिक कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दबोचा, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम मंगल निवासी चंपतपुर चकला थाना बढ़ापुर व दूसरे ने अपना नाम जाहिद निवासी उत्तराखंड बताया। बताया गया कि वे इस लकड़ी को गंगा पार के जंगल बढ़ापुर से चोरी से काटकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस व वन विभाग की ओर से आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed