फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Physicians honored by giving basil plant

डॉक्टर्स डे पर तुलसी के पौधे से चिकित्सकों को किया सम्मानित

Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Physicians honored by giving basil plant
तुलसी के पौधे देकर चिकित्सकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। लॉयनेस क्लब रेनबो की ओर से डॉक्टर्स-डे पर नगर के पांच चिकित्सकों को तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किय गया। इनमें दो फिजीशियन, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, आरोग्य भारती और आयुर्वेदिक चिकित्सक शामिल रहे। इस अवसर पर सभी से अपने घरों में कम से कम एक तुलसी का पौधा अवश्य लगाने की अपील की गई।
लॉयनेस क्लब रेनबो की अध्यक्ष चित्रा चौधरी, रश्मि गुप्ता, वंदना चौधरी, डॉ लीना तोमर, पूनम गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, आकांक्षा आदि ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आरोग्य भारती के प्रांतीय अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य वैद्य अजय गर्ग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. नरेंद्र सिंह, फिजीशियन डा. अशोक चौधरी, डा. नीरज चौधरी, डा. सीमा चौधरी को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वैद्य अजय गर्ग ने सभी को आयुष पैकेज वितरित किए तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयुष काढ़ा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

युवा भारती ने भी वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हमारे अग्रिम योद्धा चिकित्सकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें आरोग्य चूर्ण एवं सूखे काढ़े का वितरण सम्मान स्वरूप किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपनी जान खतरे में डाल कर सेवा कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे समय में हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी उन्हें अपने स्तर से प्रोत्साहित करें, जिससे उनका हौसला बढ़े और वे इसी तरह से सेवा करते रहे। इस मौके पर सेवा भारती के जिला मंत्री दीपक कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार, जिला संयोजक गौरव, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन डा. नवनीत गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed