{"_id":"6266ec450a4a47537f474a0a","slug":"photo-of-female-soldier-with-gun-goes-viral-bijnor-news-mrt586041099","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षी के फोटो वायरल में बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षी के फोटो वायरल में बैठी जांच
विज्ञापन
बिजनौर में तैनात महिला सिपाही का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट का स्क्रीन शॉट।
- फोटो : BIJNOR
तमंचा लिए महिला सिपाही का फोटो वायरल
बिजनौर। सोशल मीडिया पर तमंचा हाथ में लिए हुए एक युवती का फोटो वायरल हुआ, जिसे शहर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही बताया गया। मामले में जांच बैठ गई है। सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है, जिसमें साइबर सेल को भी लगाया गया है। उधर, जिस महिला सिपाही का नाम ट्वीट में लिया गया है, उसने पुलिस अधिकारियों से यह फोटो फर्जी होने का दावा किया है।
बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला सिपाही फिलहाल शहर कोतवाली में तैनात है, जिसका सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। दो फोटो को एक साथ जोड़कर कोलाज बनाया गया है। जिसमें महिला आरक्षी का वर्दी वाला फोटो लगा है, संग में एक युवती तमंचा लिए हुए है। काफी संख्या में कारतूस भी रखे हुए है। वायरल पोस्ट में बताया गया है कि तमंचा लहराने वाली युवती महिला सिपाही है। मामले ने तूल पकड़ा तो एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह महिला सिपाही को तलब कर लिया। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। महिला सिपाही ने बताया कि उसकी मौसी की बेटी ने अपने ससुरालियों पर केस दर्ज कराया हुआ है। इसी केस के सिलसिले में दबाव बनाने के लिए रिश्तेदार का दो दिन पहले फोन आया था, जिसने भुगत लेने की धमकी दी थी। उसने फोटो से छेड़छाड़ कर यह फोटो वायरल कराया है। उधर, एसपी ने पूछताछ करने के बाद मामले में जांच बैठा दी। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं साइबर सेल और सर्विलांस को भी लगाया गया है।
वर्जन
महिला आरक्षी का एक फोटो वायरल किया गया है, जिसमें तमंचा और कारतूस भी दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्ट्या फोटो को एडिट कर रिश्तेदार के एक मुकदमे में दबाव बनाने के लिए वायरल करने की बात सामने आई है। महिला आरक्षी के दूर के रिश्तेदार ने फोटो को एडिट कर वायरल का मामला प्रथम दृष्ट्या संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही ही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी