Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Phones, ACs, LEDs and laptops also became expensive.

Bijnor News: फोन, एसी से लेकर एलईडी, लैपटॉप भी हुआ महंगा

Thu, 02 Apr 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Phones, ACs, LEDs and laptops also became expensive.
बिजनौर। इस्राइल, अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है। मोबाइल फोन, एसी से लेकर एलईडी, लैपटॉप तक महंगा हो गया है। रोजमर्रा का सामान महंगा होने से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और खरीदारी पर साफ असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और पुर्जे बाहर से आते हैं। अब युद्ध चलने की वजह से सामान आने में परेशानी आ रही है। कूलर, एसी के दाम में बढ़ोतरी होने से खरीदारी पर भी असर दिखाई दे रहा है। तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से प्लास्टिक दाना महंगा हो गया है। पहले प्रति किलो प्लास्टिक दाने की कीमत 105 रुपये थी, जो अब बढ़कर 220 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसकी वजह से प्लास्टिक से तैयार होने वाले उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। कूलर के दाम भी 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा कंपनियों में उत्पादन कम होने से एसी के दाम में छह से 12 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। मोबाइल फोन के दाम में भी दस प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग कंपनी एलईडी की कीमत पांच से आठ से प्रतिशत बढ़ी है। इसकी वजह से लोग कम खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गैस आपूर्ति में दिक्कत से एसी उत्पादन में कमी
युद्ध की वजह से गैस आपूर्ति में भी दिक्कत हो रही है। इसका असर उत्पादन पर देखने को मिल रहा है। एसी प्लांट गैस आपूर्ति पूरी नहीं होने से उत्पादन कम कर रहे हैं जबकि, मांग बढ़ रही है। यही वजह है एसी की कीमतों में छह से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में युद्ध की वजह से बढ़ी महंगाई : शुभम गोयल
दुकानदार शुभम गोयल ने बताया कि मोबाइल, एसी, एलईडी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद महंगे हुए हैं। सबसे ज्यादा महंगाई मोबाइल पर देखने को मिल रही है। आईफोन 15, 16 की कीमत में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यही हाल दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का भी है।

महंगाई बढ़ने से खरीदारी कम : मनोज कुच्छल
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि ईरान, इस्राइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ है। कृषि क्षेत्र से लेकर टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद महंगे हो गए हैं। कीमत बढ़ने से ग्राहक खरीदारी करने में कम रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed